कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी…

📢 कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी…

• एएनसी पंजीयन और टीकाकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश…

• स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से हुई समीक्षा…

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला चिकित्सालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्राथमिकता के साथ कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएनसी पंजीयन बढ़ाने और हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रवार एएनसी पंजीयन एवं जांच की स्थिति की समीक्षा करते हुए पंजीयन बढ़ाने तथा एएनसी सेवाओं में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) की वर्षवार स्थिति का विश्लेषण कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी के एएनसी कैप्चर में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। जिले में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर विशेष अभियान चलाते हुए टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए।

घरघोड़ा को टीबी मुक्त पंचायत घोषित होने पर दी बधाई

बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने घरघोड़ा को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए इसी तरह निरंतर सक्रियता के साथ कार्य किया जाए तथा अन्य क्षेत्रों को भी टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। कलेक्टर ने लेप्रोसी उन्मूलन कार्यक्रम, हाइपरटेंशन फॉलोअप, आयुष्मान योजना तथा कायाकल्प योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कायाकल्प पियर असेसमेंट में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल सहित डीपीएम, बीएमओ, बीपीएम सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow @raigarh drishti for the latest news updates 📸

#raigarh #chhattisgarh #raigarh_drishti #raigarhnews #raigarhcity #raigarhupdate #raigarhdrishti #रायगढ़ #raigarhpolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with