नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा का सख्त पहरा, बदमाशों पर कार्रवाई और लंबित अपराधों के निराकरण को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिए कड़े निर्देश

 

🚨 नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा का सख्त पहरा, बदमाशों पर कार्रवाई और लंबित अपराधों के निराकरण को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिए कड़े निर्देश
🚨 त्योहारी आयोजनों में देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग, गरबा-डांडिया में सादी वर्दी में निगरानी और सोशल मीडिया की अफवाहों पर होगी कार्रवाई
🚨 त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, तीन सवारी, प्रेशर हॉर्न और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
🚨नवीन आपराधिक कानूनों के तहत 60 एवं 90 दिवस की समय-सीमा में अपराधों का निराकरण करने के निर्देश, वर्ष 2025 से पूर्व के लंबित मामलों पर एसएसपी ने जताई नाराजगी।
🚨 फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज करने, बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और यातायात नियम तोड़ने वालों पर प्रतिदिन कार्रवाई के निर्देश
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Raigarh District Shashi Mohan Singh @top fans
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ , 12 अक्टूबर 2026 । आगामी नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने, नवीन आपराधिक कानूनों के तहत लंबित अपराधों का समयबद्ध निराकरण करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अपराधों के निराकरण में तेजी लाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with